मध्य रेल मुंबई मंडल ने सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना शुरू की

गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता सुविधाओं और यात्री सुविधाओं से संबंधित CAG रिपोर्ट में पेयजल की गुणवत्ता के संबंध में उठाए गए मुद्दों तथा रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में, मध्य रेल के मुंबई मंडल ने सभी स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और कार्यस्थलों पर सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर विशेष अभियान शुरू किया है।

मध्य रेल ने मुंबई मंडल के सभी स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और कार्यस्थलों पर उपलब्ध पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा उन्हें एक समान पानी की जांच और रखरखाव व्यवस्था के अंतर्गत लाया गया है।

20 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान निम्नलिखित कार्य किए गए:

•मुंबई मंडल में कुल 2,913 पानी की टंकियों में से 2,479 टंकियों की सफाई की गई, जो कुल टंकियों का 85% से अधिक है। इनमें प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर, कार्यालय परिसर और रेलवे कॉलोनियों की पानी की टंकियां शामिल हैं। शेष 434 टंकियों की सफाई का कार्य वर्तमान में जारी है।

•410 टंकियों में कमियां पाई गईं। इनमें से 409 कमियों को दूर कर दिया गया है। शेष एक टंकी की कमी को दूर करने का कार्य जारी है।

•निरीक्षण में सभी 1,716 स्थानों पर वेंट/ओवरफ्लो पाइप पर कसकर बंद होने वाले कवर और जाली (Mesh) की व्यवस्था 100% पूरी कर दी गई है।

•26 लीकेज/दोषपूर्ण पाइपलाइनों में से सभी की 100% मरम्मत कर दी गई है।

•जांच किए गए 29 हैंडपंप/बोरवेल स्रोतों में संदूषण और सुरक्षा की जांच की गई तथा सभी 29 स्रोत सुरक्षित और ठीक पाए गए।

•134 स्थानों पर प्रतिदिन क्लोरीन मुक्त अवशिष्ट (Chlorine Residual Free) की निगरानी की जा रही है।

वर्तमान विशेष अभियान के दौरान जांच किए गए सभी 349 पानी के नमूनों में बैक्टीरियोलॉजिकल (जीवाणु संबंधी) संदूषण और E. coli नहीं पाया गया। वर्तमान में यात्रियों को उपलब्ध कराया जा रहा पेयजल सुरक्षित और पीने योग्य है।

मध्य रेल सभी स्टेशनों पर सुरक्षित, स्वच्छ और पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने तथा Uniform Drinking Water Quality Monitoring Protocol (समान पेयजल गुणवत्ता निगरानी प्रोटोकॉल) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Source – CR & RSB

Previous Next