मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह एवं बैठक का आयोजन

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन, सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता बनाए रखने का लिया संकल्प

दिनांक 26 अक्तूबर, 2026 को केंद्रीय सतर्कता आयोग के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) श्री दीपक कुमार के नेतृत्व में एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री एम. एम. वारिस, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री धनंजय कुमार की उपस्थित में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के संकल्प सभागार में मुख्य सतर्कता अधिकारी (स्टोर्स) श्री विपुल कनौजिया की अध्यक्षता में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। सतर्कता जागरूकता अभियान की अवधि 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक तथा सतर्कता जागरूकता सप्ताह की अवधि 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। यह अभियान ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इस बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) श्री दीपक कुमार; अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री एम. एम. वारिस, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री धनंजय कुमार एवं शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Source – NCR & RSB

Previous