लोको पायलटों को कोहरे में सिग्नलों की स्थिति, दूरी एवं पहचान की जानकारी उपलब्ध कराने की पहल
उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में कोहरे के दौरान ट्रेनों का संरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 02 नवंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों के मार्गदर्शन हेतु “सिग्नल लोकेशन बुक” का विमोचन किया गया।
कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने से रेल परिचालन में विशेष सतर्कता की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में सिग्नल लोकेशन बुक लोको पायलटों को प्रत्येक स्टेशन पर सिग्नलों की स्थिति, दूरी एवं पहचान संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में सहायक होगी। इससे सिग्नलों की पहचान करने तथा निर्धारित संरक्षा नियमों का पालन करते हुए ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
Source – NCR & RSB

