ऑपरेशन "रेल सुरक्षा" के तहत आरपीएफ की प्रभावी कार्रवाई

अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के दौरान 25 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹95,563 मूल्य की रेलवे संपत्ति बरामद

मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा श्री एस. रामकृष्णन के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा चोरी एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आगरा मंडल द्वारा संचालित "ऑपरेशन रेल सुरक्षा" के अंतर्गत अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 की अवधि में आरपीएफ ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा की गई सतर्क निगरानी, विशेष जांच एवं गश्त के परिणामस्वरूप 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से ₹95,563 मूल्य की रेलवे संपत्ति बरामद की गई।

आरपीएफ द्वारा बरामद की गई रेलवे संपत्ति को सुरक्षित रूप से संबंधित विभागों को सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध रेलवे संपत्ति (अनधिकृत कब्जा) अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे ऐसे अभियान रेलवे परिसंपत्तियों की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आगरा मंडल का आरपीएफ भविष्य में भी रेलवे संपत्तियों एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

Source – RSB

Previous Next