रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! 10 अक्टूबर को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की आवाजाही और शहर में संभावित भारी ट्रैफिक जाम को देखते हुए नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी किया गया है।

रेलवे के 9 अक्टूबर को जारी आदेश के मुताबिक, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। आदेश के तहत शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशनों से रवाना होने वाली और शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाली ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन से ही रद्द कर दिया जाएगा।

रेलवे ने यह कदम दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आसपास प्रदर्शन के कारण सड़क यातायात पर पड़ने वाले संभावित असर को देखते हुए उठाया है। ऐसे में 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन की स्थिति पहले से जांचने और यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED