येवला गुड्स शेड से बांग्लादेश के लिए पहली निर्यात खेप भेजकर मध्य रेल ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

मध्य रेल ने येवला गुड्स शेड से पहली बार बांग्लादेश के लिए निर्यात यातायात की बुकिंग करके माल परिवहन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

23.10.2026 को मेसर्स श्री लक्ष्मी एक्सपोर्ट्स द्वारा 2,714 टन शीरे से लदे 50 बीटीपीएन वैगनों की एक खेप बांग्लादेश के बेनापोल के लिए रवाना की गई। इससे ₹1.11 करोड़ का मालभाड़ा राजस्व प्राप्त हुआ।

इस निर्यात यातायात के लिए इंडेंट 02.10.2026 को पंजीकृत किया गया था, जो येवला गुड्स शेड से अंतरराष्ट्रीय माल परिवहन की एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

परंपरागत रूप से, येवला गुड्स शेड से प्याज और मक्का का परिवहन किया जाता रहा है।

शीरे के निर्यात यातायात की शुरुआत और इस खेप की सफल बुकिंग मालभाड़ा व्यवसाय को मजबूत करने, रेल आधारित लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने तथा नए निर्यात यातायात के विकास के माध्यम से राजस्व बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह उपलब्धि भारतीय रेल के लिए नए माल यातायात के अवसरों की पहचान करने और निर्यातोन्मुख माल परिवहन को आकर्षित करने के उद्देश्य से बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट्स (व्यवसाय विकास इकाइयों) की स्थापना की मध्य रेल की पहल को भी दर्शाती है।

Source – CR & RSB

Previous