आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2026 का आयोजन दिनांक- 26.10.2026 से 01.11.2026 तक नीतिपरक कार्य पद्धतियों को अपनाने, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की संस्कृति को प्रोत्साहन देने तथा रिश्वत न लेने और न देने की नीति संहिताओं का अनुपालन करने के लिए आरेडिका के सतर्कता विभाग द्वारा महाप्रबंधक रामन कृष्णन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 30 अक्टूबर को प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में ठेकेदारों, ग्राहकों और विक्रेता के लिए ‘‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि‘‘ विषय पर ग्राहक विक्रेता शिकायत निवारण शिविर और ई-मीटिंग का वेबीनार के माध्यम से आयोजन किया गया। जिसमें 40 से अधिक फर्मों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता और अपनी शिकायतों को साझा किया। प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक विनय कुमार पाठक ने स्टोर संबंधी शिकायतों का निवारण किया एवं महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस वेबीनार में मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक महेश सिंह एवं सामग्री प्रबंधन विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इसी दिन आधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए प्रशासनिक भवन स्थित संगोष्टी कक्ष में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी नीरज श्रीवास्तव द्वारा शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कार्मिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज करायीं।
वहीं दूसरी ओर कारखाना परिसर स्थित मिनी एडमिन में सहायक कार्मिक अधिकारी दीपक कुमार के द्वारा आधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कारखाने के कार्मिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज करायी।
Source – RSB

