रेल व्हील फैक्ट्री येलाहांका (बेंगलुरु) के महाप्रबंधक मनोरंजन प्रधान ने दिनांक 28 नवंबर, 2026 को आधुनिक रेल डिब्बा कारखानाएवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का आधिकारिक दौरा किया।इस अवसर पर एमसीएफ, रायबरेली के महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने उनका स्वागत किया।
दौरे के दौरान दोनों महाप्रबंधकों के बीच एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें एमसीएफ, फोर्ज्ड व्हील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में आधुनिक रेल कोचों ( वंदे भारत) के निर्माण हेतु आवश्यक पहियों स्वदेशी उत्पादन क्षमता बढ़ाने, गुणवत्ता मानकों, तकनीकी समन्वय तथा आगामी उत्पादन लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों इकाइयों के बीच आपसी तालमेल को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे भारतीय रेलवे की कोच एवं पहिया उत्पादन क्षमता को नई गति मिल सके
समीक्षा बैठक के उपरांत श्री मनोरंजन प्रधान ने एमसीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कारखाने की प्रमुख उत्पादन कार्यशालाओं-शेल शॉप बोगी शॉप व्हील शॉप तथा फर्निशिंग शॉप का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही उन्होंने फोर्ज्ड व्हील प्लांट का भी विस्तृत दौरा किया, जहाँ उन्होंने उच्च गति वाली रेलगाड़ियों के लिए निर्मित किए जा रहे स्वदेशी फोर्ज्ड पहियों की अत्याधुनिक निर्माण प्रक्रिया, हीट ट्रीटमेंट, मशीनिंग, गुणवत्ता परीक्षण एवं आधारभूत संरचना का बारीकी से अवलोकन किया। चूंकि श्री प्रधान स्वयं रेल व्हील फैक्ट्री का नेतृत्व कर रहे हैं, अतः फोर्ज्ड व्हील प्लांट की तकनीक और उत्पादन प्रणाली में उन्होंने विशेष रुचि दिखाई तथा दोनों इकाइयों के बीच तकनीकी अनुभवों के आदान-प्रदान की सराहना की। उन्होंने कार्यशालाओं और प्लांट में कार्यरत इंजीनियरों व कर्मचारियों से संवाद भी किया और एमसीएफ तथा फोर्ज्ड व्हील प्लांट की उच्च स्तरीय उत्पादन क्षमता की प्रशंसा की।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

