दिनांक- 17.08.26 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा वरिष्ठ खण्ड इंजीनियर विद्युत अनुरक्षण पूर्व डिपो झांसी के कार्यालय के नवीन विद्युत पैनल कक्ष एवं पैनलों का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा झांसी स्टेशन की विद्युत आपूर्ति एवं नये पैनल की कार्य प्रणाली को सराहा गया।
नये पैनल लगाए जाने से झांसी स्टेशन की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ऑटोमेटिक रूप से कार्य करेगी। विद्युत सप्लाई चले जाने पर पैनल में जनरेटर की सप्लाई आ जायेगी एवं विद्युत सप्लाई के आजाने पर जनरेटर स्वतः बंद हो जायेगा।
इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा श्री पी. पी. शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन श्री नन्दीश शुक्ला, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री सत्य साधन सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (TRD) श्री सतवीर सिंह, आदि खे अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य श्री अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व व कुशल मार्ग दर्शन में सम्पन्न कराया गया। ADEE (General) श्री मनोज भाटिया द्वारा समस्त अधिकारियों का स्वागत किया गया।
Source – RSB

