प्रयागराज मंडल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्रयागराज मंडल में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर रेलवे सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की परेड का निरीक्षण किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए 132 रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में अब तक 2.68 करोड़ यात्रियों को परिवहन सुविधा दी गई, जिससे ₹629.58 करोड़ यात्री आय और ₹312.26 करोड़ माल आय प्राप्त हुई। मंडल का कुल अर्जन लगभग ₹1,019 करोड़ रहा। 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच 5,207 स्पेशल ट्रेनें संचालित की गईं और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की समयपालनता 87.89 प्रतिशत रही।

संरक्षा के क्षेत्र में 85 रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार दिए गए तथा 105 WAP-7 लोकोमोटिव में 100 प्रतिशत KAVACH फिटमेंट पूरा किया गया। RPF ने ‘नन्हें फरिश्ते’ के तहत 231 बच्चों को सुरक्षित बचाया, जबकि ‘NARCOS’ के तहत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ₹1.09 करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद किए गए।

पर्यावरण के क्षेत्र में 1,572 kWp क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए गए और करीब 9.29 लाख पौधे लगाए गए। कर्मचारी कल्याण के तहत 2,271 पदोन्नतियां, 625 MACP मामलों का निस्तारण तथा 110 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए और अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ I

Source - RSB

Previous Next