वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन के फेरों में विस्तार

पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन का संचालन दिनांक 01.10.2026 से 26.11.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को तथा गाड़ी संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष ट्रेन का संचालन दिनांक 03.10.2026 से 28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को निर्धारित किया गया था।

अब यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है। विस्तारित अवधि के निम्न अनुसार रहेगी l

1-गाड़ी संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन दिनांक 03.12.2026 से 24.12.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित की जाएगी।

2- गाड़ी संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष ट्रेन दिनांक 05.12.2026 से 26.12.2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित की जाएगी।

दोनों दिशाओं में 04-04 अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। इन ट्रेनों में 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED