दानापुर- भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर संचालन समय में संशोधन।

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर संचालित दानापुर- भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाडी संख्या  04814, दानापुर- भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 24.04.25 से 26.06.25 तक (10 ट्रिप) दानापुर से प्रत्येक गुरूवार को 18.45 बजे रवाना होकर गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर संशोधित समय आगमन/प्रस्थान 18.15/18.18 बजे व जयपुर स्टेशन पर संशोधित समय आगमन/प्रस्थान 18.40/18.50 बजे रवाना होकर शनिवार को 01.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी।

नोट- संशोधन बोल्ड अक्षरों मे दर्शाया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED