यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी — 02 रेल सेवाओं में बढ़ाए गए 01 तृतीय एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बे।

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 रेल सेवाओं में 01 तृतीय एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:

  1. गाड़ी संख्या 12495/12496, बीकानेर–कोलकाता–बीकानेर रेल सेवा में बीकानेर से दिनांक 17.04.25 व 24.04.25 को एवं कोलकाता से दिनांक 18.04.25 व 25.04.25 को 01 तृतीय एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
  2. गाड़ी संख्या 22473/22474, बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर रेल सेवा में बीकानेर से दिनांक 21.04.25 को एवं बांद्रा टर्मिनस से दिनांक 22.04.25 को 01 तृतीय एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED