काशी तमिल संगमम 5.0 के लिए रेलवे का तोहफा, चेन्नई–बनारस के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

रेलवे ने काशी तमिल संगमम 5.0 के अवसर पर श्रद्धालु रेल यात्रियों की सुविधा के लिए चेन्नई सेंट्रल–बनारस–चेन्नई सेंट्रल के बीच विशेष ट्रेन संख्या 06055/06056 चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 06055 चेन्नई सेंट्रल से 8 दिसंबर 2026 को रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 06056 बनारस से 13 दिसंबर 2026 को प्रस्थान करेगी।

यह विशेष ट्रेन अपने मार्ग में नेल्लोर, ओंगोल, विजयवाड़ा, वारंगल, मंचेरियल, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, गोंदिया, नैनपुर, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन के संचालन से काशी तमिल संगमम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें 8 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 7 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी, 3 शयनयान तथा 2 जनरेटर सह लगेज यान शामिल हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NER & RSB

Previous Next

TAGGED