काशी तमिल संगमम 5.0 के अवसर पर श्रद्धालु रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कोयम्बटूर और वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 06047 कोयम्बटूर-वाराणसी विशेष ट्रेन 29 नवंबर 2026 को कोयम्बटूर से रवाना होगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 06048 वाराणसी-कोयम्बटूर विशेष ट्रेन 5 दिसंबर 2026 को वाराणसी से संचालित की जाएगी।
यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में तिरुपुर, इरोड, सलेम, जोलारपेट्टई, कटपाड़ी, अरक्कोनम, पेरम्बूर, नेल्लोर, ओंगोल, विजयवाड़ा, वारंगल, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, गोंदिया, नैनपुर,जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस विशेष ट्रेन के संचालन से काशी तमिल संगमम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NER & RSB

