सुगम रेल संचालन हेतु खलीलपुर–रेवाड़ी के मध्य तकनीकी कार्य, रेलसेवाएं रद्द / रीशेड्यूल / रेगुलेट रहेंगी।

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला–रेवाड़ी रेलखंड के खलीलपुर–रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 98-ए पर तकनीकी कार्य के कारण दिनांक 17.04.25 को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगीः–

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 54413, दिल्ली–रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 17.04.25 को रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 54414, रेवाड़ी–दिल्ली रेलसेवा दिनांक 17.04.25 को रद्द रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 74001, दिल्ली–रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 16.04.25 को रद्द रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 74004, रेवाड़ी–दिल्ली रेलसेवा दिनांक 17.04.25 को रद्द रहेगी।
  5. गाड़ी संख्या 54020, रोहतक–रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 16.04.25 को रद्द रहेगी।
  6. गाड़ी संख्या 54019, रेवाड़ी–रोहतक रेलसेवा दिनांक 17.04.25 को रद्द रहेगी।

रीशेड्यूल रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 19031, साबरमती–योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 16.04.25 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 20474, उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 16.04.25 को उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
  3. गाड़ी संख्या 22481, जोधपुर–दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा दिनांक 16.04.25 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 40 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  4. गाड़ी संख्या 19701, जयपुर–दिल्ली कैंट रेलसेवा दिनांक 16.04.25 को जयपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  5. गाड़ी संख्या 12458, बीकानेर–दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.04.25 को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
  6. गाड़ी संख्या 22996, जोधपुर–दिल्ली सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 16.04.25 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 50 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  7. गाड़ी संख्या 12324, बाड़मेर–हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.04.25 को बाड़मेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी–अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 16.04.25 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा दिल्ली कैंट–इच्छापुरि के मध्य 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम–जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 16.04.25 को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा दिल्ली कैंट–इच्छापुरि के मध्य 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 12957, साबरमती–नई दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 16.04.25 को साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा रेवाड़ी / उत्तर पश्चिम रेलवे पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 14727, श्रीगंगानगर–तिलक ब्रिज रेलसेवा जो दिनांक 16.04.25 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा उत्तर पश्चिम रेलवे पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED