सुगम रेल संचालन हेतु तीसरी लाइन डालने का कार्य, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा मार्ग परिवर्तन के स्थान पर रीशेड्यूल रहेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के कुसम्ही–गोरखपुर कैंट–गोरखपुर जं. के मध्य तीसरी लाइन डालने हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु पोरबंदर–मुजफ्फरपुर रेलसेवा मार्ग परिवर्तन के स्थान पर रीशेड्यूल रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी:–

रीशेड्यूल रेलसेवा (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 19269, पोरबंदर–मुजफ्फरपुर रेलसेवा, जो दिनांक 10.04.25, 11.04.25, 24.04.25 व 01.05.25 को (04 ट्रिप) पोरबंदर से 04 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

नोट – पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उक्त रेलसेवा को मार्ग परिवर्तित किया गया था।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED