लखनऊ मंडल पर कुसम्ही–गोरखपुर कैंट–गोरखपुर जं. के मध्य तीसरी लाइन डालने का कार्य: रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित / रीशेड्यूल / आंशिक रद्द रहेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर कुसम्ही–गोरखपुर कैंट–गोरखपुर जं. के मध्य तीसरी लाइन डालने हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी:

मार्ग परिवर्तित रेलसेवा (प्रारंभिक स्टेशन से):

  1. गाड़ी संख्या 19409, साबरमती–गोरखपुर रेलसेवा, जो दिनांक 17.04.25, 19.04.25, 24.04.25, 26.04.25 एवं 01.05.25 (05 ट्रिप) को साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कासगंज, शाहजहांपुर, सीतापुर सिटी, बुढवल होकर संचालित होगी।

नोट: पूर्व में उपरोक्त रेलसेवा को रीशेड्यूल किया गया था, परंतु अब रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।

रीशेड्यूल रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):

  1. गाड़ी संख्या 19410, गोरखपुर–साबरमती रेलसेवा, दिनांक 19.04.25 एवं 21.04.25 को गोरखपुर से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):

  1. गाड़ी संख्या 19409, साबरमती–गोरखपुर रेलसेवा, जो दिनांक 24.04.25, 26.04.25 एवं 01.05.25 को साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा बस्ती स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बस्ती–गोरखपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 19410, गोरखपुर–साबरमती रेलसेवा, दिनांक 26.04.25, 28.04.25 एवं 03.05.25 को गोरखपुर के स्थान पर बस्ती स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा गोरखपुर–बस्ती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED