यात्रियों की सुविधा हेतु मानसून अवधि में गाड़ियों के संचालन समय में परिवर्तन।

रेलवे प्रशासन द्वारा मानसून अवधि में कोंकण रेलवे पर संचालित अजमेर–एर्नाकुलम–अजमेर, हिसार–कोयंबटूर–हिसार एवं श्रीगंगानगर–तिरुवनंतपुरम उत्तर–श्रीगंगानगर की समय-सारणी में दिनांक 15.06.2025 से 20.10.2025 तक परिवर्तन किया गया है। मानसून समय-सारणी 15.06.2025 (प्रारंभिक स्टेशन से) से प्रभावी होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्नलिखित गाड़ियों की समय-सारणी में परिवर्तन किया गया है:

  1. गाड़ी संख्या 12978/12977, अजमेर–एर्नाकुलम–अजमेर मरूसागर एक्सप्रेस
  2. गाड़ी संख्या 22475/22476, हिसार–कोयंबटूर–हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा
  3. गाड़ी संख्या 16311/16312, श्रीगंगानगर–तिरुवनंतपुरम उत्तर–श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED