काशी तमिल संगमम 5.0 के अवसर पर चेन्नई सेंट्रल-बनारस के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

काशी तमिल संगमम 5.0 के अवसर पर श्रद्धालु रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा चेन्नई सेंट्रल और बनारस के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 06043 चेन्नई सेंट्रल-बनारस विशेष ट्रेन 28 नवंबर 2026 को चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, जबकि गाड़ी संख्या 06044 बनारस-चेन्नई सेंट्रल विशेष ट्रेन 3 दिसंबर 2026 को बनारस से प्रस्थान करेगी।

यह विशेष ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग में नेल्लोर, ओंगोल, विजयवाड़ा, वारंगल, नागपुर, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, गोंदिया, नैनपुर, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 8, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 7 और शयनयान श्रेणी के 3 कोच शामिल हैं। इसके अलावा जनरेटर सह लगेज के 2 कोच लगाए जाएंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NER & RSB

Previous Next

TAGGED