सहरसा-अमृतसर के बीच 30 नवंबर को चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन के बीच वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्या 05595 का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 30 नवंबर 2026 को सहरसा से रवाना होगी।

यात्रा के दौरान ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, लखनऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना, फगवाड़ा और जालंधर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन अमृतसर जंक्शन पहुंचेगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED