उत्तर रेलवे ने साबरमती और हरिद्वार के बीच चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 09425 साबरमती–हरिद्वार बीजी स्पेशल, जो प्रत्येक सोमवार को चलती है, अब 30 नवंबर 2026 और 7 दिसंबर 2026 को भी संचालित होगी। इस ट्रेन की पहले अधिसूचित अवधि 23 नवंबर 2026 तक थी।
वहीं, ट्रेन संख्या 09426 हरिद्वार–साबरमती बीजी स्पेशल, जो प्रत्येक मंगलवार को चलती है, अब 1 दिसंबर 2026 और 8 दिसंबर 2026 को भी चलेगी। इसकी पहले अधिसूचित अवधि 24 नवंबर 2026 तक थी। दोनों ट्रेनों के लिए दो-दो अतिरिक्त फेरों की घोषणा की गई है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी निर्देश पहले की तरह लागू रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

