अयोध्या कैंट और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस रेलगाड़ी शुरू

रेलवे द्वारा अयोध्या कैंट एवं नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस रेलगाड़ी (संख्या 15595/15596) शुरू की गई है। यह साप्ताहिक रेल सेवा दोनों स्थानों के बीच संचालित होगी। ट्रेन संख्या 15595 जनकपुर धाम से प्रत्येक शनिवार को 28 नवंबर 2026 से चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 15596 अयोध्या कैंट से प्रत्येक सोमवार को 30 नवंबर 2026 से नियमित रूप से संचालित होगी।

यह रेलगाड़ी जनकपुर धाम से रवाना होकर जयनगर कस्टम्स यार्ड (नेपाल रेलवे), मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम जंक्शन होते हुए अयोध्या कैंट पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 15596 अयोध्या कैंट से रवाना होकर अयोध्या धाम जंक्शन, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, मधुबनी और जयनगर कस्टम्स यार्ड होते हुए जनकपुर धाम पहुंचेगी।

इस रेलगाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी और शयनयान श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED