विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई गई, दो-दो अतिरिक्त फेरे भी होंगे

रेलवे ने अहमदाबाद जंक्शन और दरभंगा जंक्शन के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। इसके तहत ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद जंक्शन–दरभंगा जंक्शन स्पेशल, जो प्रत्येक शुक्रवार को चलती है, को पहले अधिसूचित 27 नवंबर 2026 के स्थान पर अब 4 दिसंबर 2026 और 11 दिसंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है। इस ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे होंगे।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा जंक्शन–अहमदाबाद जंक्शन स्पेशल, जो प्रत्येक सोमवार को संचालित होती है, का संचालन भी बढ़ाया गया है। पहले इस ट्रेन की अधिसूचित अवधि 30 नवंबर 2026 तक थी, जिसे अब 7 दिसंबर 2026 और 14 दिसंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है। इस ट्रेन के भी दो अतिरिक्त फेरे होंगे।

रेलवे के अनुसार, अन्य सभी निर्देश पहले की तरह लागू रहेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED