यात्रियों को राहत, रक्सौल–चर्लपल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रक्सौल से चर्लपल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 05525 का परिचालन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव घोड़ासहन, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, धनबाद, कतरासगढ़ एवं चंद्रपुरा में होगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ECR & RSB

Previous Next

TAGGED