रेलवे की दो ट्रेनों का पुनर्निर्धारण, यात्रियों को होगी असुविधा

रेलवे ने इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते उत्तर रेलवे के अम्बाला मंडल के यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की घोषणा की है। इसके तहत 6 से 10 दिसंबर 2026 तक पांच दिनों के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 11 से 13 दिसंबर 2026 तक तीन दिनों के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

इस कार्य के परिणामस्वरूप ट्रेन संख्या 12325 कोलकाता-अम्ब अंदौरा गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 10 दिसंबर 2026 को शुरू होनी है, को दो घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। वहीं, ट्रेन संख्या 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 12 दिसंबर 2026 को शुरू होनी है, को तीन घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED