यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा बरौनी से एर्नाकुलम के बीच विशेष ट्रेन संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 06088 बटोनी–एर्नाकुलम स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर 2026 को रवाना होगी।
इस स्पेशल ट्रेन का प्रमुख ठहराव समस्तीपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर और डीडीयू में होगा। इस ट्रेन के परिचालन से छठ पर्व के दौरान रेल यात्रियों को यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
रेलवे द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी NTES और RailOne ऐप के माध्यम से प्राप्त करें तथा यात्रा से पहले ट्रेन से जुड़ी आवश्यक जानकारी अवश्य जांच लें।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ECR & RSB

