CSMT मुंबई से नागपुर के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाएगा मध्य रेलवे

मध्य रेलवे द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), मुंबई और नागपुर के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 01161 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 1 दिसंबर 2026 को रवाना होगी और उसी दिन नागपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा स्टेशनों पर होगा।

ट्रेन में 4 एसी थ्री टियर, 11 स्लीपर क्लास, 5 जनरल सेकंड क्लास और 2 जनरल सेकंड क्लास सह गार्ड ब्रेक वैन कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 01161 की बुकिंग सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। यात्री RailOne ऐप के माध्यम से भी टिकट बुक कर सकते हैं। अनारक्षित कोचों के टिकट सामान्य किराये पर UTS सिस्टम के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED