यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जोधपुर मंडल के लूणी–समदड़ी–भीलड़ी सेक्शन में सतलाना, इंद्रा एवं इंदार स्टेशन पर पिट बैरिकेडिंग कार्य के कारण दो ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया जाएगा।
रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 20486 जैसलमेर इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का निर्धारित मार्ग मेहसाणा, भीलड़ी और लूणी था। परिवर्तित मार्ग के तहत यह ट्रेन मेहसाणा, पालनपुर, मारवाड़ जंक्शन और लूणी होकर संचालित होगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 20485 साबरमती इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का निर्धारित मार्ग लूणी, भीलड़ी और मेहसाणा था। परिवर्तित मार्ग के तहत यह ट्रेन लूणी, मारवाड़ जंक्शन, पालनपुर और मेहसाणा होकर चलेगी।
दोनों ट्रेनों के मार्ग में यह परिवर्तन 23 नवंबर 2026 से 20 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WR & RSB

