रेलवे द्वारा श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सांची रेलवे स्टेशन पर छह एक्सप्रेस ट्रेनों का दो दिनों के लिए अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष व्यवस्था से सांची आने-जाने वाले यात्रियों को रेल यात्रा में सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा अलग-अलग तिथियों में छह ट्रेनों को सांची स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में सहूलियत होगी।
ट्रेन संख्या 12615 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–नई दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव 27 और 28 नवंबर 2026 को सांची स्टेशन पर रहेगा।
ट्रेन संख्या 12616 नई दिल्ली–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस भी 27 और 28 नवंबर 2026 को सांची स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 18237 कोरबा–अमृतसर एक्सप्रेस का ठहराव 27 और 28 नवंबर 2026 को निर्धारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 18238 अमृतसर–कोरबा एक्सप्रेस भी 27 और 28 नवंबर 2026 को सांची स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 12197 भोपाल–ग्वालियर एक्सप्रेस का ठहराव 28 और 29 नवंबर 2026 को रहेगा।
ट्रेन संख्या 12198 ग्वालियर–भोपाल एक्सप्रेस भी 28 और 29 नवंबर 2026 को सांची स्टेशन पर रुकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WCR & RSB

