रेलवे के वडोदरा मंडल द्वारा प्रतापनगर और बरौनी के बीच एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 09159 (प्रतापनगर–बरौनी स्पेशल) 25 नवंबर 2026 को प्रतापनगर से रवाना होगी और शुक्रवार को बरौनी पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा जंक्शन, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में होगा।
ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच उपलब्ध होंगे। रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन वन-वे स्पेशल ट्रेन के रूप में विशेष किराये पर संचालित की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WR & RSB

