त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों से यात्रियों को विभिन्न प्रमुख शहरों के बीच सफर करने में सुविधा मिलेगी। रेलवे ने ट्रेनों की जानकारी जारी की है।
ट्रेन संख्या 05115/05116: छपरा–उधना–छपरा स्पेशल ट्रेन का संचालन 24 और 26 नवंबर को होगा। इसका ठहराव मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी और मानिकपुर स्टेशनों पर होगा।
ट्रेन संख्या 05093/05094: गोरखपुर–हडपसर–गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 24 और 26 नवंबर को होगा। इसका ठहराव कानपुर सेंट्रल और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों पर होगा।
ट्रेन संख्या 05019/05020: गोरखपुर–दिल्ली–गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 24 और 25 नवंबर को होगा। इसका ठहराव कानपुर सेंट्रल और टूंडला स्टेशनों पर होगा।
ट्रेन संख्या 05097/05098: गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 और 27 नवंबर को होगा। इसका ठहराव कानपुर सेंट्रल और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों पर होगा।
ट्रेन संख्या 05185/05186: छपरा–बांद्रा टर्मिनस–छपरा स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 और 27 नवंबर को होगा। इसका ठहराव सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला और आगरा ईदगाह स्टेशनों पर होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NCR & RSB

