छठ पर्व 2026 के उपरांत यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05587 का परिचालन 25 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन का उद्देश्य छठ पर्व के बाद यात्रियों को सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराना है। ट्रेन का प्रमुख ठहराव सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर और डीडीयू में होगा। रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन की विस्तृत जानकारी के लिए NTES या RailOne ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ECR & RSB

