कानपुर सेंट्रल-एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच अतिरिक्त फेरों का संचालन

यात्रियों की सुविधा एवं आवागमन को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा कानपुर सेंट्रल और एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच ट्रेन संख्या 04131 और 04132 के अतिरिक्त फेरों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इन अतिरिक्त फेरों के संचालन से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

ट्रेन संख्या 04131 (कानपुर सेंट्रल–एसएमवीटी बेंगलुरु)

यह ट्रेन 22 नवंबर से 27 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को संचालित की जाएगी।

ट्रेन संख्या 04132 (एसएमवीटी बेंगलुरु–कानपुर सेंट्रल)

यह ट्रेन 25 नवंबर से 30 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित की जाएगी।

कोच संरचना - दोनों ट्रेनों में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 10 स्लीपर श्रेणी, 02 तृतीय श्रेणी, 01 द्वितीय श्रेणी, 09 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआर/डी कोच शामिल होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NCR & RSB

Previous Next

TAGGED