उत्तर रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत चार ट्रेनों की सेवाएं निर्धारित अवधि तक विस्तारित की गई हैं।
ट्रेन संख्या 02309 राजेंद्र नगर (टी.) से नई दिल्ली और ट्रेन संख्या 02310 नई दिल्ली से राजेंद्र नगर (टी.) के बीच चलने वाली त्रि-साप्ताहिक ट्रेनों की अवधि क्रमशः 22 नवंबर से 29 नवंबर 2026 और 23 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। इन दोनों ट्रेनों के चार-चार अतिरिक्त फेरे होंगे।
वहीं, ट्रेन संख्या 03293 पटना जंक्शन से आनंद विहार (टी.) और ट्रेन संख्या 03294 आनंद विहार (टी.) से पटना जंक्शन के बीच चलने वाली दैनिक ट्रेनों का परिचालन भी बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 03293 का विस्तार 22 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक और ट्रेन संख्या 03294 का विस्तार 23 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक किया गया है। इन दोनों ट्रेनों के नौ-नौ अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

