रेलवे के सियालदह मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह–रानाघाट–कृष्णानगर–सियालदह सेक्शन में स्पेशल EMU ट्रेन सेवाओं का विस्तार 01 दिसंबर 2026 से अगली समय-सारणी प्रकाशित होने तक जारी रखने का निर्णय लिया है।
ट्रेन संख्या 31629 सियालदह–रानाघाट EMU लोकल को सोमवार से शुक्रवार तक विशेष सेवा के रूप में कृष्णानगर सिटी जंक्शन तक विस्तारित किया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 31614 रानाघाट–सियालदह EMU लोकल सोमवार से शनिवार तक विशेष सेवा के रूप में रानाघाट के बजाय कृष्णानगर सिटी जंक्शन से शुरू होगी।
शनिवार और रविवार को ट्रेन संख्या 31629 सियालदह–रानाघाट EMU लोकल वर्तमान समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 31614 रानाघाट–सियालदह EMU लोकल रविवार को मौजूदा समय-सारणी के अनुसार चलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

