नवद्वीप धाम में रास पूर्णिमा मेले के अवसर पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने बैंडेल और कटवा के बीच विशेष ईएमयू ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी ईएमयू स्पेशल ट्रेन दो दिनों तक यानी 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) और 25 नवंबर 2026 (बुधवार) को संचालित की जाएगी।
अप ईएमयू स्पेशल ट्रेन संख्या 03069 बैंडेल से कटवा के बीच चलेगी। इस दौरान ट्रेन अंबिका कालना, नवद्वीप धाम और दोईहाट स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन अपने अंतिम गंतव्य कटवा पहुंचेगी।
वहीं, डाउन ईएमयू स्पेशल ट्रेन संख्या 03070 कटवा से बैंडेल के बीच संचालित होगी। यह ट्रेन दोईहाट, नवद्वीप धाम और अंबिका कालना स्टेशनों पर ठहराव करेगी और अंततः बैंडेल पहुंचेगी।
रेलवे के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें अपने मार्ग के सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। इनका संचालन रास पूर्णिमा मेले के दौरान नवद्वीप धाम आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

