मुजफ्फरपुर और आनंद विहार के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच 05281/05282 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 05281 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 18 नवंबर 2026 को मुजफ्फरपुर से रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 05282 आनंद विहार–मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 19 नवंबर 2026 को आनंद विहार से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 05281 मुजफ्फरपुर से रवाना होकर मोतीपुर, मेहसी, चकिया, पिपरा, बापूधाम मोतिहारी, सगौली जंक्शन, बेतिया, नरकटियागंज जंक्शन, हरिनगर, बगहा, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती, गोंडा जंक्शन, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर और मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05282 आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होकर मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा जंक्शन, बस्ती, गोरखपुर जंक्शन, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी और मोतीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED