रेलवे द्वारा दिल्ली-सराय रोहिल्ला और डाहर-का-बालाजी के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। इसके तहत ट्रेन संख्या 04474 दिल्ली-सराय रोहिल्ला–डाहर-का-बालाजी स्पेशल और ट्रेन संख्या 04473 डाहर-का-बालाजी–दिल्ली-सराय रोहिल्ला स्पेशल चलाई जाएंगी।
ट्रेन संख्या 04474 दिल्ली-सराय रोहिल्ला से रवाना होकर दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, नारनौल, नीम का थाना, श्री माधोपुर और रींगस जंक्शन होते हुए डाहर-का-बालाजी पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 04473 डाहर-का-बालाजी से रवाना होकर चौमूं सामोद, रींगस जंक्शन, श्री माधोपुर, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी जंक्शन, पटौदी रोड, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट होते हुए दिल्ली-सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04474 का संचालन 18, 19 और 20 नवंबर 2026 को तथा ट्रेन संख्या 04473 का संचालन 19, 20 और 21 नवंबर 2026 को किया जाएगा। दोनों ट्रेनों के तीन-तीन फेरे निर्धारित किए गए हैं। ये ट्रेनें अनारक्षित सामान्य श्रेणी की होंगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

