रेलवे द्वारा बीदर और हजरत निजामुद्दीन के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 07083 बीदर से हजरत निजामुद्दीन के लिए 19 नवंबर 2026 को संचालित होगी, जबकि ट्रेन संख्या 07084 हजरत निजामुद्दीन से बीदर के लिए 22 नवंबर 2026 को चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में जाहिराबाद, विकाराबाद, लिंगमपल्ली, सिकंदराबाद, काजीपेट, रामगुंडम, मंचेरियल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

