उत्तर रेलवे द्वारा कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। ट्रेन संख्या 14153/14154 कानपुर सेंट्रल–आनंद विहार टर्मिनल–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस का नियमित संचालन 19 नवंबर 2026 से शुरू होगा।
इस ट्रेन का ठहराव फफूंद, इटावा जंक्शन, टूंडला जंक्शन, हाथरस जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, खुर्जा जंक्शन, दादरी और गाजियाबाद जंक्शन पर होगा। ट्रेन संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 14154 आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर सेंट्रल के लिए संचालित होगी।
इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

