रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुरुक्षेत्र जंक्शन और फुलेरा जंक्शन के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 04745 और 04746 निर्धारित तारीखों पर प्रतिदिन संचालित होंगी। इन ट्रेनों में अनारक्षित/जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
ट्रेन संख्या 04745 कुरुक्षेत्र जंक्शन–फुलेरा जंक्शन स्पेशल 18 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से रवाना होकर कैथल, नरवाना जंक्शन, जींद जंक्शन, जुलाना, रोहतक जंक्शन, अस्थल बोहर जंक्शन, झज्जर, रेवाड़ी जंक्शन, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्री माधोपुर और रींगस जंक्शन होते हुए फुलेरा जंक्शन पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 04746 फुलेरा जंक्शन–कुरुक्षेत्र जंक्शन स्पेशल 19 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी। यह ट्रेन फुलेरा जंक्शन से रवाना होकर रींगस जंक्शन, श्री माधोपुर, कांवट, नीम का थाना, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी जंक्शन, झज्जर, अस्थल बोहर जंक्शन, रोहतक जंक्शन, जुलाना, जींद जंक्शन, नरवाना जंक्शन और कैथल होते हुए कुरुक्षेत्र जंक्शन पहुंचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

