शीतकालीन त्योहारों और छुट्टियों के दौरान रतलाम मंडल से होकर वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन

शीतकालीन त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्री मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 09434 (मुंबई-अहमदाबाद वन-वे स्पेशल) का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन के प्रमुख ठहराव आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी स्टेशन हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले ट्रेन के ठहराव और परिचालन की स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WR & RSB

Previous Next

TAGGED