पश्चिम रेलवे की अहमदाबाद–गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन

रेलवे द्वारा अहमदाबाद और गोरखपुर के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 09439 अहमदाबाद–गोरखपुर स्पेशल अहमदाबाद से रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 09440 गोरखपुर–अहमदाबाद स्पेशल गोरखपुर से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का ठहराव आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, इटावा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर होगा।

ट्रेन की बुकिंग 17 नवंबर से सभी पीआरएस काउंटरों पर शुरू हो गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WR & RSB

Previous Next

TAGGED