रेलवे ने फेस्टिवल सीजन में नई दिल्ली–बेंगलुरु कैंट के बीच चलाईं विशेष ट्रेनें

रेलवे ने फेस्टिवल सीजन के दौरान अतिरिक्त यात्री भीड़ को कम करने के लिए नई दिल्ली और बेंगलुरु कैंट के बीच दो एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

ट्रेन संख्या 04006 नई दिल्ली से बेंगलुरु कैंट के लिए 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04005 बेंगलुरु कैंट से नई दिल्ली के लिए 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को संचालित होगी।

दोनों दिशाओं में इन ट्रेनों का ठहराव पलवल, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना जंक्शन, भोपाल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, खंडवा जंक्शन, भुसावल जंक्शन, मनमाड जंक्शन, अंकाई, कोपरगांव, दौंड जंक्शन, सोलापुर जंक्शन, वाडी जंक्शन, यादगीर, रायचूर, गुंतकल जंक्शन, धर्मावरम जंक्शन और श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम स्टेशनों पर होगा। रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों में 22 कोच होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – SWR & RSB

Previous Next

TAGGED