अहमदाबाद–दरभंगा के बीच दो विशेष ट्रेनों का संचालन, जानें ट्रेन नंबर और ठहराव

अहमदाबाद और दरभंगा के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल अहमदाबाद से 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) और 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को रवाना होगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा–अहमदाबाद स्पेशल दरभंगा से 23 नवंबर 2026 (सोमवार) और 30 नवंबर 2026 (सोमवार) को रवाना होगी।

दोनों विशेष ट्रेनों के प्रमुख ठहराव छायापुरी, रतलाम, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, छपरा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होंगे।

इन विशेष ट्रेनों की बुकिंग 17 नवंबर से सभी पीआरएस काउंटरों पर शुरू होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WR & RSB

Previous Next

TAGGED