उत्रान से गोरखपुर के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्या 09135 चलाई जाएगी। यह ट्रेन 19 नवंबर 2026 को उत्रान से रवाना होकर गोरखपुर पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन का ठहराव अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, इदगाह, आगरा जंक्शन, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर होगा।
ट्रेन में स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। इसके लिए विशेष किराया निर्धारित किया गया है। इस ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WR & RSB

