रेलवे ने त्योहारों के सीजन और अन्य विशेष अवसरों पर यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इसके तहत ट्रेन संख्या 01667 और 01668 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल ट्रेन का संचालन क्रमशः सोमवार एवं शुक्रवार को 16 से 27 नवंबर 2026 तक तथा मंगलवार एवं शनिवार को 17 से 28 नवंबर 2026 तक तीन अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01661 और 01662 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रत्येक बुधवार को 11 से 25 नवंबर 2026 तक तथा प्रत्येक गुरुवार को 12 से 26 नवंबर 2026 तक दो अतिरिक्त फेरों के लिए जारी रहेगा।
वहीं, ट्रेन संख्या 09823 और 09824 सोगरिया–दानापुर स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रत्येक शनिवार को 14 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक तथा प्रत्येक सोमवार को 16 नवंबर से 14 दिसंबर 2026 तक चार अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
इन सभी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन दिवस, ठहराव, समय-सारणी और कोच संरचना पूर्ववत रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WCR & RSB

