छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। रेलवे की ओर से गोंदिया-पटना और दुर्ग-बरौनी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना स्पेशल 20 नवंबर 2026 को गोंदिया से रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया स्पेशल 21 नवंबर 2026 को पटना से प्रस्थान करेगी।
इसी तरह, गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी स्पेशल 18 नवंबर 2026 को दुर्ग से रवाना होगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग पूजा स्पेशल 19 नवंबर 2026 को बरौनी से चलेगी।
इन विशेष ट्रेनों का ठहराव झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी और बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर होगा। इन ट्रेनों के संचालन से छठ पूजा के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – SER & RSB

