रेलवे द्वारा त्योहारों के मौसम और अन्य विशेष अवसरों पर यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस–जयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दो-दो ट्रिप चलेगी तथा पश्चिम मध्य रेलवे के सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 05535 जयपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 17 एवं 24 नवंबर 2026 को जयपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05536 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–जयपुर स्पेशल ट्रेन 19 एवं 26 नवंबर 2026 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना होते हुए जयपुर पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, नासिक रोड, कल्याण एवं ठाणे स्टेशनों पर रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WCR & RSB

